ये चीजें खाने से दूर होती है शरीर में आयरन की कमी

ये चीजें खाने से दूर होती है शरीर में आयरन की कमी

सेहतराग टीम

फिट और तंदुरूस्त शरीर बनाने के लिए लोग क्या-कुछ नहीं करते। कई लोग रोजाना योग और एक्सरसाइज करते हैं। वहीं कुछ लोग एक्सपर्ट की सलाह लेकर प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन करते हैं। आहार में अगर विटामिन्स का सेवन हो तो लोग सभी तरीके से फिट और स्वस्थ बने रहते हैं। सभी विटामिन्स में से आयरन हमारी सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। इसलिए तो एक्सपर्ट स्वस्थ शरीर के लिए आयरन के सेवन की सलाह अधिकतर देते है। ये इसलिए क्योंकि शरीर में आयरन फोलिक एसिड और विटामिन बी की कमी होने के कारण हीमोग्लोबिन का लेवल घटने लगता है। जिसकी वजह से थकान और कमजोरी महसूस होती है। अगर आप इन बीमारियों से खुद का बचाव करना चाहते हैं तो उन चीजों सेवन करें जिसमें प्रचुर मात्रा में आयरन हो। जानें वो चीजें कौन सी हैं।

पढ़ें- International Childhood Cancer Day: बच्चों में कैंसर को लेकर एम्स की स्पेशलिस्ट डॉ. प्रिया तिवारी से कुछ सवाल-जवाब

रेड मीट का करें सेवन

अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो रेड मीट जरूर खाएं। रेड मीट में आयरन प्रचुर मात्रा में होता है जो हड्डियों को मजबूती देता है। इसके साथ ही शरीर को ऑक्सीजन भी प्रदान करता है। रेड मीट में आयरन के अलावा विटामिन ए, डी, जिंक, आयरन और पोटैशियम भी होता है। 

रोजाना खाएं अनार

अगर आप अपने आपको आयरन की कमी से बचाना चाहते हैं तो डाइट में अनार को शामिल करें। अनार में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। इसके अलावा इसके सेवन से आप एनीमिया के शिकार भी नहीं होते हैं। इसी कारण रोजाना अनार का सेवन करें। अगर आप डायबिटीज के पेशेंट हैं तो गलती से भी अनार का सेवन ना करें। 

अंडे खाएं

अंडे में प्रोटीन के अलावा, वसा, कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और आयरन और कैल्शियम होता है। अडं के सफेद और पीले दोनों हिस्सों में ये पाया जाता है। 

खाएं ज्यादा पका हुआ अमरूद

जितना ज्यादा पका हुआ अमरूद होगा वो आयरन से उतना ज्यादा ही भरपूर होगा। पके हुए अमरूद को खाने से शरीर में होमोग्लोबिन के अलावा आयरन की कमी भी दूर होती है। 

डाइट में शामिल करें चुकंदर

चुकंदर में प्रचुर मात्रा में आयरन होता है। चुकंदर से जो आयरन शरीर को मिलता है उसी से रक्त में हीमोग्लोबिन का निर्माण होता है। इसके साथ ही ये लाल रक्त कणिकाओं की सक्रियता के लिए प्रभावशाली होता है। चुकंदर के अलावा इसकी पत्तियां भी आयरन युक्त होती हैं।

इसे भी पढ़ें-

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना खाएं ये चीजें

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।